1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. 44-day-old infant dies after falling from a bed
Last Updated : मंगलवार, 30 जून 2026 (18:26 IST)

44 दिन के मासूम की पलंग से गिरकर मौत, मां वॉशरूम गई इतनी देर में ये हो गया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

44-day-old infant dies after falling from a bed; the incident occurred while the mother had stepped away to the washroom
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 44 दिन के मासूम की बेड से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात रुक्मणी नगर, छोटा बांगड़दा की है। हादसे के समय बच्चे की मां वॉशरूम गई हुई थी। इसी दौरान मासूम करवट लेते हुए करीब तीन फीट ऊंचे बेड से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब परिवार रात में सो रहा था। बच्चे की मां कुछ देर के लिए वॉशरूम गई थीं। इसी दौरान मासूम प्रियांशु बेड से नीचे गिर गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पिता चंद्रशेखर कुमार की नींद खुली। उन्होंने देखा कि बच्चे के चेहरे और मुंह पर चोट लगी हुई थी।

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया।

एरोड्रम थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान प्रियांशु पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम एमवाय अस्पताल में कराया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। बच्चे के पिता चंद्रशेखर कुमार सिलाई का काम करते हैं। परिवार में दो वर्ष की एक बेटी भी है। प्रारंभिक जांच में घटना को हादसा माना जा रहा है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें