शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 voting live
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (18:27 IST)

UP Election : यूपी में शाम 5 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान (लाइव अपडेट)

UP Election : यूपी में शाम 5 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान (लाइव अपडेट) - Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 voting live
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 2.28 करोड़ मतदाता 73 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान से जुड़ा पल-पल का अपडेट-
उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हुई। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे तक चलेगा।


05:53 PM, 10th Feb
उत्तरप्रदेश में शाम 5 बजे तक 57.79 मतदान हुआ। 

04:01 PM, 10th Feb
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 48.24 फीसदी मतदान, शामली और मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा।
- शामली-मुजफ्फरपुर में 52 फीसदी मतदान। 
- हापुड़ में 51.63 फीसदी मतदान। 
- मथुरा में 48.91 फीसदी मतदान। 
- आगरा में 47.51 फीसदी मतदान। 
- गौतमबुद्ध नगर में 47.25 फीसदी मतदान।

02:21 PM, 10th Feb
- दोपहर 1 बजे तक 35.03 प्रतिशत मतदान।
- शामली में सबसे ज्यादा 41.6 फीसदी मतदान। 
- बुलंदशहर में 37.03 फीसदी मतदान।  
- मुजफ्फरनगर में 35.73 फीसदी मतदान।
- मेरठ में 34.51 फीसदी मतदान।
- बागपत में 38.01 फीसदी मतदान।
- गाजियाबाद में 33.40 फीसदी मतदान।
- हापुड़ में 39.97 फीसदी मतदान।

01:00 PM, 10th Feb
- अलीगढ़ में खैर सीट के टप्पल में चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड जगतराम निवासी भावनपुर सिद्धार्थ नगर की फिसलकर गिरने से मौत हो गई।
- अलीगढ़ की इगलास सीट के गांव नबलपुर में गंदगी, जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने बूथ के बाहर ही मतदान का बहिष्कार कर दिया।

12:42 PM, 10th Feb
- मुजफ्फरनगर में एक मतदान केंद्र पर 105 साल की वृद्ध महिला मतदान करने पहुंची। वो बोलीं, मैंने विकास और सुरक्षा के लिए मतदान किया है।
- केलाश्वती इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में आने वाले मतदाताओं के हाथों को कर्मचारी ने सैनिटाइजर से साफ कराया और फिर मतदान केंद्र में एंट्री दी।

11:45 AM, 10th Feb
- उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक 20 फीसदी मतदान।
- हापुड में 22.8, बुलंदशहर 21.62, गौतमबुद्ध नगर में 18.14 और अलीगढ़ में 17.19 फीसदी मतदान हुआ।
- मुजफ्फरनगर में एक दूल्हा शादी होने से ठीक पहले अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा। बोला, पहले मतदान, उसके बाद बहू और उसके बाद ही सब काम होंगे।

11:24 AM, 10th Feb
मथुरा के बूथ पर जमा भारी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। बागपत में फर्जी मतदाता को गिरफ्तार किया गया। समाजवादी पार्टी ने शिकायत की कि कैराना में गरीब वोटर्स को डराकर बूथ से भगाया गया।

11:20 AM, 10th Feb
मुजफ्फरनगर जिले में मीरापुर विधानसभा के अंतर्गत मीरापुर कस्बे में मतदाताओं को सपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में दबाव बनाकर मतदान कराने का आरोप लगाया गया है।

11:08 AM, 10th Feb
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा, सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की खबर मिली थी लेकिन उनको बदलकर मतदान प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

10:38 AM, 10th Feb
वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कैराना के पोलिंग बूथ से मतदाताओं को धमकाकर लौटाया जा रहा है। वहीं सपा ने आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा 86, बूथ नंबर 353, 354 पर पुलिस प्रशासन द्वारा पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर जाने से रोकने का भी आरोप लगाया है।

10:37 AM, 10th Feb
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। लोगों से भी कहना चाहता हूं कि ज़्यादा से ज़्यादा वोट करें और फिर से भाजपा की सरकार बनाएं।

10:36 AM, 10th Feb
बागपत विधानसभा के खेकड़ा बूथ संख्या 245 पर ईवीएम मशीन 30 मिनट से बंद है। ये महिला बूथ है।

10:34 AM, 10th Feb
शुरुआती 2 घंटों में करीब 8 फीसदी मतदान हुआ है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक शुरुआती 2 घंटों में सबसे ज्यादा करीब 9 फीसदी मतदान बागपत में हुआ। सबसे कम मतदान गाजियाबाद में करीब 7 फीसदी हुआ।

09:34 AM, 10th Feb
9 बजे तक उत्तर प्रदेश के इन जिलों में मतदान प्रतिशत :
हापुड में 9 बजे तक 8 फीसदी मतदान
बुलंदशहर में 7 फीसदी मतदान
बागपत में 8 प्रतिशत मतदान
गाजियाबाद में 8 प्रतिशत मतदान


09:17 AM, 10th Feb
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, आपका एक वोट करेगा यूपी का फैसला, नहीं तो यूपी को कश्मीर और बंगाल बनने में देर नहीं लगेगी।

09:12 AM, 10th Feb
उत्तर प्रदेश में मतदाताओं से राहुल गांधी की अपील, बाहर आओ, वोट करो।

09:10 AM, 10th Feb
उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा और मंत्री अतुल गर्ग ने मतदान किया।

09:07 AM, 10th Feb
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वोट डाला, वोट के पहले मांगा जीत का आशीर्वाद। शर्मा ने कहा, ये पटेल और जिन्ना के बीच का चुनाव है।

09:01 AM, 10th Feb
मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी का भरोसा, भारी मतों से जीतेगी भाजपा।

08:59 AM, 10th Feb
मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, एक वोट करेगा उत्तर प्रदेश का फैसला, नहीं तो उत्तर प्रदेश को कश्मीर और बंगाल बनने में देर नहीं लगेगी

08:56 AM, 10th Feb
मायावती ने कहा, ये फैसले की घड़ी है, आने वाले साल दुख और लाचारी के न हों। 

08:19 AM, 10th Feb
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर लोगों से अपील की। उन्‍होंने कहा, आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है। आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा। आपका एक 'वोट' अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।

08:13 AM, 10th Feb
इस बार के चुनाव में कैराना बहुत अहम सीट मानी जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह भी यहां डोर टू डोर कैंपेनिंग करने पहुंचे थे।

08:11 AM, 10th Feb
बिजली नहीं होने के कारण मोदीनगर में गदाना गांव में बूथ संख्या 92 पर समय से मतदान शुरू नहीं होने से लोग नाराज हो गए।

08:08 AM, 10th Feb
लोगों में मतदान करने को लेकर  खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

08:04 AM, 10th Feb
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत 12 निर्धारित पहचान पत्रों से मतदान कर सकेंगे।

08:01 AM, 10th Feb
पहले चरण में चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हो रहा है। 

07:58 AM, 10th Feb
शाम 6 के बाद भी जो लोग मतदान केंद्रों में लाइन में लगे होंगे, उन्हें वोट डालने का अधिकार होगा।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए केन्द्रीय सुरक्षाबल की 800 कंपनियां तैनात की गई हैं।
ये भी पढ़ें
विकास से वंचित दायमपुर गांव ने किया मतदान का बहिष्कार, इंतजार करती रहीं पोलिंग पार्टियां