1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Akhilesh Yadav

UP: 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी हर तहसील में निकालेगी साइकल यात्रा

AkhileshYadav
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समाजवादी पार्टी 5 अगस्त को वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र जयंती पर समाजवादी साइकल यात्रा निकालेगी। यात्रा के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा और यह यात्रा हर तहसील में निकाली जाएगी।

 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर 5 अगस्त को हर तहसील में निकलने वाली साइकल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी।
अगला लेख
UP चुनाव से पहले रणनीति बनाने में जुटी भाजपा, बड़ी बैठक का आयोजन, जेपी नड्डा हुए शामिल