1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. ehsan rao gets security

अमित शाह की रैली में लगाए थे जय श्रीराम के नारे, अहसान राव को मिली सुरक्षा

Amit Shah
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में 2 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में 'जय श्रीराम' के नारे लगाने वाले अहसान राव को जिला पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है।

 
पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पिछले दिनों सहारनपुर में आयोजित रैली में अहसान राव नामक व्यक्ति ने कुछ नारेबाजी की थी जिसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। इस संबंध में अहसान राव ने सहारनपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने बताया कि अहसान राव के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने उन्हें गनर उपलब्ध कराया है।
 
भाजपा समर्थक माने जाने वाले अहसान राव ने बताया कि उनके नारे लगाने से नाराज कुछ कट्टरपंथी रंजिश रखने लगे थे जिसकी वजह से उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने एक गनर मुहैया कराया है।
अगला लेख
BJP पर अखिलेश यादव का निशाना, मैनपुरी में बोले- केवल रंग बदलने में उपयोगी