1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. TMC towards big win in KMC election results

KMC चुनाव में TMC को भारी बढ़त, भाजपा का बुरा हाल

KMC election results
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के 144 वार्ड में चुनाव के लिए मतों की गणना मंगलवार सुबह शुरू हुई। अब तक प्राप्त रुझानों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। 
 
रुझानों के मुताबिक टीएमसी को 134 वार्डों में बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा और वाम दल मात्र 3-3 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 सीटों पर आगे हैं जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है।
 
कोलकाता में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ती तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा, कांग्रेस और वामदल के कार्यकर्ता निराश है।
 
उल्लेखनीय है कि केएमसी चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था और उस दौरान दो मतदान केंद्रों पर बम फेंकने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं थी। लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
अगला लेख
अमेरिका में ओमिक्रॉन से पहली मौत, 1 सप्ताह में 6 गुना बढ़े मामले