Dhanteras
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. voting for sixth phase in Uttar Pradesh

गोरखपुर समेत 7 जिलों की 49 सीटों के लिए मतदान शनिवार को

Uttar Pradesh election
लखनऊ। पूर्वी उत्तरप्रदेश के गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 7 जिलों की 49 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य विधानसभा के 6ठे चरण के लिए मतदान शनिवार सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।
 
6ठे चरण में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तेजतर्रार सांसद योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता कसौटी पर है। 7 जिलों की 49 सीटों के लिए 635 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें 20 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि 25 प्रतिशत करोड़ प्रत्याशी हैं।
 
मुख्य चुनाव अधिकारी टी. व्यंकटेश ने शुक्रवार को यहां बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी पोलिंग बूथों पर मतदानकर्मी पहुंचना शुरू हो गए हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभी जिलों के पर्याप्त केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। 
 
उन्होंने बताया कि केंद्रीय बलों ने सभी अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय बलों ने फ्लैगमार्च किया। इस चरण में केंद्रीय बलों की 700 कंपनियों की तैनाती की गई है। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
राजस्थान के हनुमानगढ़ में ट्रक-जीप भिड़ंत में 17 मरे