dharma sangrah
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Truck collides with Jeep, 17 dies

राजस्थान के हनुमानगढ़ में ट्रक-जीप भिड़ंत में 17 मरे

राजस्थान
बीकानेर। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक और जीप की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई।
 
पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र जाखड़ ने बताया कि लखूवाली गांव से कुछ लोग सुबह करीब 10 बजे जीप से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे कि हनुमानगढ़-रावतसर मार्ग पर नौरंगदेसर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जीप टकरा गई।

आमने-सामने की इस टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। मृतक जीप में सवार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
संजय दत्त के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को पीटा