Hanuman Chalisa
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sanjay Dutt security guards beats journalists

संजय दत्त के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को पीटा

Sanjay Dutt
आगरा। फिल्म की शूटिंग पर आगरा आए अभिनेता संजय दत्त उस समय विवादों में फंस गए जब उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों की पिटाई कर दी। 
 
दरअसल हुआ यूं कि शूटिंग की वजह से ताज महल के वीवीआईपी रोड पर जाम लग गया। जब मीडियाकर्मी जाम की कवरेज के लिए पहुंचे तो वहां संजय दत्त की सुरक्षा के लिए मौजूद प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों के साथ मारपीट की। इस दौरान करीब पांच पत्रकार चोटिल हो गए।
 
आरोप है कि शूटिंग स्थल पर संजय दत्त की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों ने निर्माता और निर्देशक के इशारे पर पत्रकारों के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब पांच पत्रकार चोटिल हो गए।
 
हंगामा बढ़ता देख खुद अभिनेता संजय दत्त ने बीच में आकर मामले को संभाला और पत्रकारों से माफी मांगी। पत्रकारों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की है।
ये भी पढ़ें
खराब इंजन वाले विमानों की वजह से बंद हुई किंगफिशर एयरलाइंस : माल्या