1. समाचार
  2. बजट 2026-27
  3. बजट न्यूज़ 2026
  4. president droupadi murmu budget session address

बजट सत्र के संयुक्त अधिवेशन में क्या बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?

president draupdi murmu addressed joint parliament session before budget
President Draupdi Murmu in Parliament : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के दौरान संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार दलितों, पिछड़ों, आदिवासी समुदाय और सभी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास का विजन हर नागरिक के जीवन पर सकारात्मक असर डाल रहा है। 2014 की शुरुआत में, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं सिर्फ 25 करोड़ नागरिकों तक पहुंची थीं। सरकार के प्रयासों से अब लगभग 95 करोड़ भारतीयों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि किसानों की अतिरिक्त आय के लिए सरकार द्वारा 'श्री अन्न' योजना वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने का कार्य जारी है। आज किसानों को अन्न उत्पादन के अलावा पशुपालन, मत्स्य पालन और मधुमक्खी पालन से भी आर्थिक प्रगति के रास्ते से जोड़ा जा रहा है। 
 
राष्‍ट्रपति ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक 150 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क खड़ा हुआ है। कुछ दिन पूर्व ही वंदे भारत की नई पीढ़ी ट्रेन का पर्दापण हुआ है। साल 2025-26 के पहले 5 महीने में भारत का स्मार्ट फोन एक्सपोर्ट 1 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया था। इस साल भारत ने 100 से अधिक देशों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का निर्यात शुरू किया है।
 
उन्होंने कहा कि साल 2026 के साथ, हमारा देश इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। भारत के लिए, इस सदी के पहले 25 साल कई सफलताओं, गर्व भरी उपलब्धियों और असाधारण अनुभवों से भरे रहे हैं। पिछले 10-11 सालों में, भारत ने हर क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत की है। यह साल विकसित भारत की हमारी यात्रा के लिए एक बड़ा आधार है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार पारदर्शी और ईमानदार व्यवस्थाओं को स्थायी बना रही है। एक साल में सरकार ने पौने 7 लाख करोड़ रूपये से अधिक लाभ डीबीडी माध्यम से सीधे लाभार्थियों को पहुंचाया है।
 
उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर के अलावा भारत सोलर पॉवर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 20 लाख रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगाया जा चुका है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: अजित पवार का विमान हादसे में निधन, शरद पवार बारामती रवाना