Budget 2026 में आम जनता को झटका या राहत? जानें क्या होगा महंगा-सस्ता? पूरी लिस्ट यहां देखें
Budget Impac: बजट 2026-27 पेश होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ेगा। किन चीजों की कीमतें घट सकती हैं और किन पर जेब ढीली करनी पड़ सकती है? टैक्स, खेती, ईंधन, दवाइयों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े फैसलों के बाद अब साफ होने लगा है कि इस बजट में आम लोगों के लिए क्या सस्ता होगा और क्या महंगा। पूरी लिस्ट यहां देखिए।
यह चीजें हो सकती हैं महंगी
हालांकि विशेषज्ञ अभी बजट को लेकर अनुमान व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि हर बार की तरह कुछ चीजें सस्ती हो सकती हैं, जबकि कुछ के लिए लोगों को ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि टैक्स और सब्सिडी में राहत नहीं मिलने की स्थिति में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। इसके अलावा उर्वरक, प्रीमियम कारें, महंगी घड़ियां, ज्वेलरी, हवाई टिकट, विदेशी इलेक्ट्रॉनिक सामान भी महंगे होनी की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इनमें मिल सकती है राहत
दूसरी ओर, आगामी बजट बजट में सरकार लोगों को कुछ राहत भी दे सकती हैं। होम लोन में राहत देने से लोगों को किश्त में राहत मिल सकती हैं, जबकि अन्य लोगों का किफायती घर का सपना पूरा हो सकता है। सरकार घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा सकती है। इससे मेड इन इंडिया टीवी और मोबाइल सस्ते हो सकते हैं। जरूरी दवाइयां, बीज और कृषि उपकरणों पर सरकार राहत दे सकती है।
आइए, एक नजर में जानते हैं सस्ता-महंगा
यह हो सकता है सस्ता : होम लोन, मेड इन इंडिया टीवी, मोबाइल, जरूरी दवाइयां, बीज और कृषि उपकरण इत्यादि।
यह हो सकता है महंगा : पेट्रोल-डीजल, उर्वरक, प्रीमियम कारें, महंगी घड़ियां, ज्वेलरी, हवाई टिकट, विदेशी इलेक्ट्रॉनिक सामान इत्यादि।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala