सम्बंधित जानकारी
- Mahesh Jayanti 2020 : जानिए भगवान शिव के 10 लाइफ मैनेजमेंट सूत्र
- ये 10 असरकारक योगासन कर सकते हो वर्क डेस्क पर
- मोदी सरकार 2.0 का एक साल, कोरोना ने बिगाड़ी चाल, इन 5 मोर्चों पर किया संघर्ष
- मोदी 2.0 का पहला साल : 20 लाख करोड़ के पैकेज पर क्या बोले पीएम मोदी...
- पीएम मोदी बोले, राम मंदिर मुद्दे का हल और CAA दूसरे कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां
Modi1Year : मोदी नाम में क्या संदेश छिपा है बता रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मोदी नाम नहीं, मंत्र है जो ऊर्जा भरता है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
भोपाल । नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार के एक साल पूरा होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरे देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि वे देश की करोड़ों- करोड़ जनता के हृदय के हार हैं। वे दिलों पर राज करते हैं। भारतवर्ष की मुकुट मणि हैं। लोगों का उनके प्रति अनन्य प्रेम झलकता है। महान नेता प्रधानमंत्री मोदी ने गत छह वर्ष में एक भी अवकाश नहीं लिया। वे हमेशा भारतमाता के लिए, अपनी जनता के लिए घनघोर और अनथक परिश्रम करते रहते हैं। राष्ट्र को ऊँचाईयों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
मोदी नाम में ही संदेश छिपा - मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी नाम में ही संदेश छिपा है। एम से मोटीवेशनल और मेहनती, ओ से ओजस्वी और भारत में छिपी अपार्च्युनिटी को पहचानकर उसे निखारने का प्रयास करने वाले नेता। कोरोना की चुनौती को उन्होंने अवसर में बदला। मोदी के डी का अर्थ है दूरदर्शिता रखने वाले, डायनमिक लीडरशिप और डेवलपमेंट की ओर ले जाने वाले नेता। आई से आशय है, इंस्पायर करने वाले, दृढ़ इच्छा-शक्ति से इंडिया को अलग पहचान देने वाले नेता। वे सभी को ऊर्जा और विश्वास से भरने का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया विकास पुरुष के नाम से जानती है। मोदी नाम नहीं एक मंत्र है, जो ऊर्जा भरता है। हम भाग्यशाली हैं जो हमें प्रधानमंत्री मोदी के रूप में नेतृत्व करने वाला एक ऐसा नेता मिला है जिसने कश्मीर से धारा-370 की समाप्ति, नागरिकता कानून, अयोध्या मंदिर निर्माण, तीन तलाक के कानून के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के लिए बीस लाख करोड़ का विशेष पैकेज से सभी के कल्याण के कदम उठाये हैं।
मुख्यमंत्री आशा जताई की प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह राष्ट्रवासियों को प्रेरित करते रहेंगे, मनोबल बढ़ाते रहेंगे और दिलों पर राज करते रहेंगे।
