कपिल की नई लक्जरीयस वैनिटी वैन देखी क्या आपने?
कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही अपने बुरे दौर से बाहर निकलते हुए एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सोनी टीवी पर दोबारा अपने कॉमेडी अंदाज़ से सबका दिल जीतने के लिए वे जल्द ही आ रहे हैं। अब उन्होंने एक डिज़ाइनर और कस्टमाईज़्ड वैनिटी वैन खरीदी है।
हाल ही में सोनी टीवी ने कपिल शर्मा के नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का प्रोमो जारी किया जिसे देख उनके फैंस बहुत खुश हैं। एक बार फिर वे अपने अनोखे अंदाज़ में दर्शकों और अपने फैंस को हंसाने वाले हैं। कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है। हालांकि उनका पिछला वर्ष काफी उदास रहा लेकिन इतनी जल्दी इन सभी से उबरकर वे अपने फैंस के लिए टीवी पर आ रहे हैं।
इसके अलावा उनके फैंस यह देखकर खुश हो जाएंगे कि उन्होंने हाल ही में एक ब्रांड न्यू किंग साइज़ ऑटोमोबाईल कस्टमाईज़्ड वैनिटी वैन खरीदी है। यह भारत के फेमस कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया (डीसी) ने डिजाइन की है। कपिल ने सोअहल मीडिया पर इसके कुछ पिक्चर्स शेयर किए हैं। यह वाकई बहुत शानदार है। इसमें एयर कंडीशनर, विशाल लॉबी, टीवी, ऑटोमेटिक डोर लॉक, फ्लोर एलईडी, मेक-अप चेयर और हाई-एंड टेक्नोलॉजी जैसी सभी सुविधाएं हैं।
Thank u mr DC for this wonderful vanity.. new show .. new van .. pic.twitter.com/OmAHc5GiL1
— KAPIL (@KapilSharmaK9) March 2, 2018
हालांकि इसकी किमत पता नहीं चली है, फिर भी अंदाज़ा अगाया जा रहा है कि इसकी किमत करीब 3 करोड़ रुपए हो सकती है। कपिल ने पिक्चर्स अपलोड करते हुए डीसी को धन्यवाद भी कहा है। कपिल फिलहाल अपने शो पर ज़ोरदार वापसी की तैयारी में लगे हैं। शो सोनी टीवी पर जल्द ही प्रसारित होगा।
