गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Big Boss 11 Season Finale Vikas Gupta
Written By

शिल्पा-हिना से ज़्यादा लोगों के दिलों में जगह बनाई है विकास ने

शिल्पा-हिना से ज़्यादा लोगों के दिलों में जगह बनाई है विकास ने - Big Boss 11 Season Finale Vikas Gupta
बिग बॉस 11 का ग्रांड फिनाले जल्द ही होने वाला है और हमारे सामने चार फाइनलिस्ट बचे हैं। विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे, पुनीश शर्मा और हिना खान। इन तीनों का बिग बॉस में अब तक का सफर बुरा भी रहा है, अच्छा भी रहा है। लेकिन इतने सारे कंटेस्टेंट्स  को पीछे छोड़ते हुए टॉप 4 और लोगों के दिलों में जगह बनाना आसान बात नहीं। 
 
चारों में अब भी टॉप पर नाम शिल्पा शिंदे का ही आ रहा है। वहीं हिना दूसरे नंबर पर मानी जा रही हैं, लेकिन विकास भी इस लिस्ट में कहीं पीछे नहीं हैं। आप उनसे  नफरत कर सकते हैं, आप उन्हें प्यार कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें अनदेखा नहीं कर सकते। 
 
जितना दिल हिना और शिल्पा ने जीता है, उतना ही प्यार विकास को भी मिला है। वैसे विकास का मानना है कि हिना और शिल्पा फिलहाल उनसे ऊपर हैं। लेकिन विकास भी किसी से कम नहीं हैं और जब तक रिज़ल्ट नहीं आता तब तक हम किसी को विजेता नहीं मान सकते। लंबे समय से शो में बना होना, फिनाले में पहुंचना और हिना और शिल्पा जैसे कंटेस्टेंट्स के लिए खतरा बनाना, यह बहुत मुश्किल है और विकास ने इसे कर दिखाया। 
 
पूरे सीज़न में उन्हें मास्टर माइंड कहा गया, हमेशा शिल्पा से लड़ते भी गए और उन्होंने शो में सब कुछ किया लेकिन ज़्यादातर स्थितियों में वे शांत बने रहे। शिल्पा ज्यादा बोलती हैं। हिना गुस्सैल और इमोशनल हैं, लेकिन विकास का रवैया हमेशा बैलेंस्ड रहा है। वे जरूरत होने पर ही अपनी भावानएं प्रदर्शित करते हैं। 
 
जब हम लोकप्रियता की बात करते हैं तो शिल्पा को 'भाभीजी घर पर हैं' और हिना को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से  दर्शकों का प्यार मिला, लेकिन ये विकास ही थे जिन्होंने बैकस्क्रीन रहकर काम किया और इन्हें पॉपुलर बनाने में भी विकास का ही हाथ है। 

 
कई सारे लोगों ने तो बिग बॉस के पहले उनका नाम तक नहीं सुना होगा। टीवी की मोस्ट पॉपुलर भाभीजी और बहु के सामने होने के बावजुद उन्होंने इस कम समय में अपनी पहचान बनाई और इस रिएलिटी शो से अपने फैंस बनाए। हो सकता है फिनाले में विकास को शिल्पा और हिना से कम वोट मिलें, लेकिन शो में होने की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग बाकी दोनों से कम नहीं होगी। विकास ने लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली है। 
ये भी पढ़ें
सिगरेट की लत से छूट रहे हैं अजय देवगन