1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Ranveer Singh, Goa Banglow, Padmavat

रणवीर-दीपिका ने गोआ में खरीदा बंगला!

दीपिका पादुकोण
यह साल बी-टाउन के लव बर्ड्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए बहुत अच्छा है। दोनों की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज़ होने वाली है, नए साल और दीपिका के बर्थडे को सेलिब्रेट कर दोनों हाल ही में लौटे हैं। 
 
खबर यह भी मिली है कि रणवीर के परिवार ने दीपिका को डायमंड नैकलेस और एक डिज़ाइनर साड़ी भी गिफ्ट की है। ऐसे में इस कपल के फैंस को अब सिर्फ इनकी शादी का इंतज़ार है।  
 
लगता है शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, इसलिए इस क्यूट कपल ने गोआ में अपने लिए एक बंगला खरीद लिया है। जी हां, खबर है कि दीपिका और रणवीर अब गोआ के पॉश इलाके में एक शानदार बंगले के मालिक हैं। दोनों ने साथ मिलकर यह घर खरीदा है। कहा जा रहा है कि यह बंगला रघुराम राजन और सुनिल गावस्कर के बंगलों के पास ही है। 
 
वैसे रणवीर की टीम ने इस बात से इंकार कर दिया है। रणवीर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे गोआ में घर लेने के बजाए मुंबई में ही ज़्यादा बड़ा घर ले सकते हैं। रणवीर और दीपिका के अफेयर की खबरें फिल्म रामलीला के वक़्त से शुरू हुई थीं। अब दीपिका और रणवीर खुले रिलेशनशिप में हैं और विरुष्का की शादी के बाद सभी को इनकी शादी का इंतज़ार है। 
अगला लेख
बर्थडे पर रितिक को एक्स-वाइफ से मिला स्पेशल मैसेज