1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Black buck, Race 2, Lawrence Bishnoi

सलमान खान को धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सलमान खान
हिरण मारने के केस में बॉलीवुड स्टार सलमान खान फंसे हुए हैं। उसी को देखते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी सलमान खान को दी है। बिश्नोई उसी समाज से है जो इस हिरण की पूजा करते हैं और वह सलमान से बेहद नाराज है। 
 
इस धमकी को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान इस समय मुंबई स्थित फिल्मसिटी में 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर दर्जन भर पुलिस के जवान बढ़ा दिए गए हैं। 
 
सलमान को सुरक्षा के घेरे में घर से फिल्मसिटी और फिल्मसिटी से घर ले जाया जा रहा है। उनकी कार और रास्ता भी बदल कर ले जाया जा रहा है। 
 
सूत्रों के अनुसार सलमान को पुलिस ने हिदायत दी है कि वे बिना सुरक्षा के कहीं भी न जाएं। उनसे कहा गया कि वे साइकिल चलाना बंद कर दे। साथ ही सोशल मीडिया पर यह न बताएं कि वे कहां पर हैं। 
 

 
सलमान पहले कह चुके हैं कि वे मुंबई में सुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन पुलिस का मानना है कि अब सलमान को मुंबई में भी बिना सुरक्षा के बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
 
पुलिस ने सलमान को समझाया है कि वे बिश्नोई की धमकी को गंभीरता से लें और अतिरिक्त सावधानी बरतें। 
अगला लेख
रजनीकांत-अक्षय की 2.0 से टक्कर लेगी यह फिल्म