सम्बंधित जानकारी
- 5 सितंबर स्पेशल स्टोरी : शिक्षक दिवस पर पढ़ें, गुरु शिष्य की प्रेरक कहानी
- Teachers Day पर अपने गुरु को भेजें ये प्यार भरे शुभकामनाओं वाले संदेश
- Sarvepalli Radhakrishnan : शिक्षक दिवस पर जरूर जानिए 'डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन' की 8 खास बातें
- टीचर्स डे 2019 : एक खत, विद्यार्थियों के नाम
- टीचर्स डे 2019 : वे 5 खूबियां जो हर अच्छे शिक्षक में होनी चाहिए, आप भी जानिए
शिक्षक दिवस पर रोचक कविता : साइकिल हाथ में, छाते के साथ में
गफूर स्नेही
साइकिल हाथ में
छाते के साथ में
कपड़े की थैली है
उजली मटमैली है
कंधे पर बैग है
वही मंथर वेग है
खाना-पानी संग है
उड़ा हुआ रंग है
अफसर से तंग है
नीति कर्म में जंग है
गांव तो चाहता है
विभाग न चाहता है
बदली की धमकी है
सरपंच की घुड़की है
बच्चे कहते हैं
रोक देंगे रस्ते हैं
माएं दुआ देती
बहुए घूंघट लेती
निवृत्ति में बरस
चार बाकी बस
प्रमोशन न चाहते
ऊंचाई न चाहते
ये जमीन आन की
वे हांके आसमान की
शिक्षक आधी सदी
नेकी एक न बदी।
