Wed, 15 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. Recipe for Mohanbhog

जन्माष्टमी स्पेशल : स्वादिष्ट मोहन भोग

Recipe for Mohanbhog
सामग्री : 
 

 
 
 
1 कटोरी मोटा बेसन, आधा कटोरी घी, 4 बड़े चम्मच दूध, पिसी इलायची, सजाने के लिए कसा हुआ नारियल, शक्कर आवश्यकतानुसार, कतरी पिस्ता व बादाम, 10-15 केसर के लच्छे, एवं चांदी का वर्क।
विधि :
 
सबसे पहले बेसन में पिघला गर्म घी मिलाकर, दूध से बेसन मसलें। भुरभुरा-सा हो जाएगा। इस बेसन को मोटी छलनी से छान लें। कड़ाही में घी डालकर बादामी होने तक सेंकें। जब सौंधी-सौंधी खुशबू आने लगे तब आंच पर से उतार लें। शक्कर डूब जाए इतना पानी डालकर चाशनी तैयार करें। 2 तार की चाशनी बन जाने पर इसमें केसर के लच्छे घोंटकर डाल दें। तत्पश्चात इसमें सिका हुआ मिश्रण मिलाकर अच्छी तरह घोटें।
 
चिकनाई लगी किनारेदार थाली में जमने के लिए डाल दें। ऊपर से पिसी इलायची, कटे हुए मेवे, नारियल, बुरक दें। बिलकुल ठंडी होने पर तेज चाकू से मनचाहे आकार में बर्फी काट लें। इस स्वादिष्ट मोहन भोग से पर्व का आनंद उठाएं।
 
ये भी पढ़ें
इस जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को भोग लगाएं मलाई-मिश्री के लड्‍डू से...