1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Anant Chaturdashi recipes

अनंत चतुर्दशी के दिन मगज के मोदक से लगाएं श्रीगणेश को भोग। Anant Chaturdashi recipes

Anant Chaturdashi recipes
कवर सामग्री : 
1 कप चावल आटा, 1/2 कप मैदा,  2 चम्मच देशी घी, देशी घी, केसर, चुटकी भर नमक।
 
सामग्री (भरावन) 
1/4 कप रवा, 1/2 कप बेसन, 3/4 कप पिसी शकर, किशमिश-काजू, पिस्ता-बादाम की कतरन पाव कटोरी, 1 चम्मच इलायची पावडर।
 
विधि : 
मगज के मोदक बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में 1 बड़ा चम्मच घी और रवा मिला कर भूरा होने तक सेंकें। अब ठंडा करें व भरावन की सभी सामग्री मिला लें। चावल आटा, मैदा, घी, केसर, नमक डाल कर एक साथ गूंथ लें।
 
छोटी-छोटी पतली पूरियां बेलें व मगज के मिश्रण का भरकर सभी मोदक तैयार करें। फिर धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। तैयार मगज के लजीज मोदक से श्री गणेश को भोग लगाएं।