ganesh chaturthi
Sat, 19 Sep 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. 26 Jan recipes

गणतंत्र दिवस पर बनाएं बच्चों का मनपसंद वनीला केक

26 Jan recipes
सामग्री : 
 

 
मैदा 1 कप, 1/2 कप घी, 3/4 कप पिसी चीनी, 2-3 बूंदें वनीला एसेंस, 1/2 कप बादाम पिसा हुआ,  1 छोटा चम्मच बैकिंग पावडर। आइसिंग की सामग्री : 4 बड़े चम्मच बादाम शरबत, 4 चम्मच पानी, 250 ग्राम ठंडी क्रीम, 5 बड़े चम्मच पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बादाम एसेंस।
 
विधि : 
 
पहले मैदे और बैकिंग पावडर को एकसाथ छान लें। चीनी के साथ फेंटें। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाएं और फेंटते जाएं। अब इसमें मैदा डालें फिर फेंटें। एसेंस डालकर इस घोल को बैकिंग टिन में मक्खन लगाकर और मैदा बुरककर डाल दें। ऊपर से बादाम (पिसा) डालें। गरम ओवन में 45 मिनट तक बैक करें। हल्का ब्राउन होने पर निकाल लें।
 
आइसिंग की विधि : क्रीम, चीनी और एसेंस को फेंट लें। फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब इस क्रीम को केक पर लगाएं और तैयार  बच्चों का मनपसंद वनीला केक पेश करें।
 
नोट : आप चाहे तो केक के ऊपर तीन रंगों के फूलों से या जैम्स की रंगबिरंगी गोलियों से भी डेकोरेट करके भी सर्व कर सकते हैं।
 
ये भी पढ़ें
गणतंत्र दिवस विशेष पकवान : लजीज तिरंगी पेस्ट्री