1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. स्वयंवर - मीका दी वोटी
  4. Mika Singh Swayamvar Mika Di Vohti

मीका सिंह का नाम और प्रसिद्धी देख महिलाएं आई हैं शो 'स्वयंवर मीका दी वोटी' में

Mika Singh
मीका सिंह को लेकर बनाया गया शो 'स्वयंवर मीका दी वोटी' शुरू होने में ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। 19 जून से यह शो स्टार भारत पर दिखाया जाएगा। इस शो के जरिये प्रसिद्ध गायक मीका सिंह अपने लिए दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं। 
 
मीका सिंह का कहना है कि वे जानते हैं कि इस शो में महिलाएं उनका नाम और प्रसिद्धी देखकर आई हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। सभी लड़कियां चाहती हैं कि वे उस पुरुष से शादी करे जो जिंदगी में अच्छी तरह से सैटल हो। सभी माता-पिता भी यही चाहते हैं। 
 
मीका का कहना है कि ये लड़कियां उनके बारे में सब कुछ जानती है इसलिए इस शो में हिस्सा लेने के लिए आई हैं। इस शो को मीका के दोस्त शान होस्ट करेंगे। शान का मानना है कि अब मीका को शादी कर सैटल हो जाना चाहिए। 
अगला लेख
भुल भूलैया 2 बॉक्स ऑफिस 175 करोड़ पार, कार्तिक आर्यन को मिली धमाकेदार सफलता