1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock Market Witnesses Slight Decline

Share Bazaar में आई मामूली गिरावट, Sensex 114 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे

Stock Market Witnesses Slight Decline
Share Market Update News : विदेशी कोषों की निकासी तथा वैश्विक अनिश्चितता के बीच गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई। निवेशकों के सतर्क रुख के चलते बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के दौरान अंत में 114 अंक यानी 0.15 प्रतिशत टूटकर 77,844.52 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 4.30 अंक यानी 0.02 प्रतिशत के मामूली नुकसान के साथ 24,326.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, टाइटन, सन फार्मा और आईटीसी में गिरावट आई।
 
विदेशी कोषों की निकासी तथा वैश्विक अनिश्चितता के बीच गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई। निवेशकों के सतर्क रुख के चलते बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के दौरान अंत में 114 अंक यानी 0.15 प्रतिशत टूटकर 77,844.52 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 4.30 अंक यानी 0.02 प्रतिशत के मामूली नुकसान के साथ 24,326.65 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, टाइटन, सन फार्मा और आईटीसी में गिरावट आई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 5,834.90 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.23 प्रतिशत के नुकसान के साथ 99 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी और कमजोर वैश्विक संकेतों का बाजार पर दबाव रहा।
 
भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने भी निवेशकों के भरोसे को प्रभावित किया है जिससे जोखिम लेने की धारणा पर असर पड़ा है। HUL, TCS, टेक महिंद्रा, टाइटन और सन फार्मा टॉप-5 लूजर्स रहे। इनमें करीब 1 फीसदी से 2 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, ITC, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, HCL टेक, इंफोसिस, एयरटेल, इंडिगो, SBI, रिलायंस, HDFC बैंक और ICICI बैंक घाटे में रहे।
भारतीय रुपया गुरुवार को 36 पैसे की बढ़त के साथ 94.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदों से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं। हालांकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और आयातकों की सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की मांग जैसे कारकों ने रुपए की तीव्र वृद्धि को सीमित कर दिया।
इससे पहले यानी बुधवार को सेंसेक्स 940.73 अंक यानी 1.22 प्रतिशत बढ़कर 77,958.52 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 298.15 अंक यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 24,330.95 अंक पर रहा था।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, धार्मिक परंपराओं पर सवाल उठे तो टूट सकते हैं धर्म और सभ्यता , Sabarimala Temple से जुड़ा था मामला