1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock markets rallied followingstatement by US President Donald Trump

ट्रंप के बयान से Share Bazaar में आई बहार, Sensex 941 अंक उछला, Nifty भी 24300 के पार

Stock markets rallied followingstatement by US President Donald Trump
Share Market Update News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति का दावा करने के बाद शेयर बाजारों में आज बहार आ गई। बीएसई सेंसेक्स 940.73 अंक (+1.22%) की छलांग के साथ 77,958.52 अंक पर और एनएसई निफ्टी 298.15 अंक (+1.24%) चढ़कर 24,330.95 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका ने कहा है कि ईरान के साथ सीजफायर बरकरार रहेगा। इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ने की चिंता कम हुई।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति का दावा करने के बाद शेयर बाजारों में आज बहार आ गई। बीएसई सेंसेक्स 940.73 अंक (+1.22%) की छलांग के साथ 77,958.52 अंक पर और एनएसई निफ्टी 298.15 अंक (+1.24%) चढ़कर 24,330.95 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिका ने कहा है कि ईरान के साथ सीजफायर बरकरार रहेगा। इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ने की चिंता कम हुई। जिसके बाद अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी तेजी आई और क्रूड ऑयल के दाम कम हुए। सबसे ज्यादा तेजी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में आई। यह शेयर 6.65 फीसदी चढ़कर 4,520 रुपए पर बंद हुआ। Tata Motors Commercial का शेयर 5.71 फीसदी के उछाल के साथ 429 रुपए पर बंद हुआ।
 
टाटा मोटर्स पैसेंजर के शेयरों में भी 5.29 फीसदी की तेजी आई। बीपीसीएल का शेयर 5.21 फीसदी उछलकर बंद हुआ। पेंट कंपनियों के शेयरों में भी तेजी आई। Asian Paints 3.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। शेयर बाजार में रिकवरी में बैंकिंग शेयरों का बड़ा हाथ रहा। क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड का भाव 8 फीसदी गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
भारतीय रुपए ने लगातार पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए बुधवार को डॉलर के मुकाबले 68 पैसे की बढ़त के साथ 94.61 पर कारोबार समाप्त किया। इससे पहले यह 95.29 पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'आर्ट ऑफ लिविंग' के 45वें स्थापना दिवस समारोह को करेंगे संबोधित