1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock market rises in early trade

शुरुआती कारोबार में Share Bazaar में आई तेजी, विदेशी निवेशकों की वापसी से Sensex और Nifty उछले

Stock market rises in early trade
Share Market Update News : कंपनियों के अच्छे नतीजों की उम्मीद और विदेशी निवेशकों की वापसी से शुरुआती कारोबार में आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 500 से ज्‍यादा अंकों की बढ़त के साथ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 140 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, इटर्नल, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 1% से लेकर 4% तक तेजी आई। प्राइवेट बैंकों में 1% की तेजी आई। इसमें एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा 3% तेजी रही। स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में भी उछाल देखा गया। स्मॉल-कैप में 0.6% और मिड-कैप में 0.2% तेजी आई। 
खबरों के अनुसार, कंपनियों के अच्छे नतीजों की उम्मीद और विदेशी निवेशकों की वापसी से शुरुआती कारोबार में आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 500 से ज्‍यादा अंकों की बढ़त के साथ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 140 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, इटर्नल, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 1% से लेकर 4% तक तेजी आई।
अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के बाद जापान का निक्केई 0.8% चढ़ा। इसी तरह ताइवान का बाजार 1.4% बढ़ा, दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.8% उछला और ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क 1.1% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हांगकांग और चीन के शेयर बाजारों में भी शुरुआती गिरावट के बाद उछाल आया।
निजी और सरकारी बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई, जिससे बैंक निफ्टी में बढ़त देखने को मिली। डॉलर में कमजोरी और रुपए में बढ़त ने भी बाजार को सहारा दिया। इनसे निवेशकों का विश्वास बढ़ा और वे बाजार में निवेश करते नजर आए।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, कई राज्‍यों में ठंड की दस्‍तक, जानें कहां होगी बारिश