1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Slight rise in Sensex and Nifty

Share Market : सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

Bombay Stock Exchange
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 34 अंक के मामूली लाभ में रहा। वहीं निफ्टी भी 19.95 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 20,926.35 अंक पर बंद हुआ।
 
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों, वाहन और ऊर्जा शेयरों में अंतिम घंटे की लिवाली से बाजार में तेजी रही।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 33.57 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69,584.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 450.47 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.95 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 20,926.35 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन और टाटा स्टील प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.04 डॉलर प्रति बैरल रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 76.86 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 377.50 अंक तथा निफ्टी 90.70 अंक नुकसान में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
Dhiraj Sahu Case : जमीन में गड़ी हैं कीमती वस्‍तुएं, अत्याधुनिक उपकरणों से तलाश रहा IT विभाग