रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. share market updates today march 4th 2021 sensex nifty dip bse nse latest news stock market updates
Written By
Last Modified: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (17:34 IST)

Share Market : तीन दिन बाद बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 51 हजार के नीचे बंद, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

Stock market
मुंबई। अमेरिका में बांड में निवश की कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर गुरुवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा और सेंसेक्स करीब 599 अंक गिर गया। सेंसेक्स लगातार तीन दिन से चढ़ रहा था।
 
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 905 अंक तक गिर गया था। उससे उबरकर अंतत: यह 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एलएंडटी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.62 प्रतिशत तक गिरे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 नुकसान के साथ बंद हुए।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार आज मुख्य रूप से कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट में रहे। वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर कुछ ज्यादा था। इसके विपरीत रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान , औषधि और सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग के सूचकांक कुछ हद तक टिके रह सके।
 
दस साल की मियाद वाले अमेरिकी सरकारी बांड में निवेश पर कमाई की दर 0.06 प्रतिशत की तेजी ने निवेशकों को पशोपेश में डाल दिया।’’
 
इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स कुल मिला कर 2,344.66 अंक यानी 4.77 प्रतिशत और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 प्रतिशत बढ़ा था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। एशियाई बाजार भी गुरुवार को गिरावट में रहे। 

मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे गिरकर 72.83 प्रति डॉलर पर रहा। इस बीच वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 64.73 डॉलर प्रति बैरल पर था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कहीं नकली तो नहीं है आपका Aadhaar card, Online घर बैठे कर सकते हैं पता