सम्बंधित जानकारी
- निवेशकों की जोरदार लिवाली से सेंसेक्स में 500 से अधिक अंकों का उछाल, निफ्टी भी 15,100 अंक से ऊपर
- बाजार में गिरावट से निवेशकों ने गंवाए 5.3 लाख करोड़ रुपए
- औंधेमुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1900 अंक से ज्यादा टूटा
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1816 अंक फिसला, निफ्टी 14,900 अंक से नीचे
- दुनिया में शेयर बाजारों, वास्तविक अर्थव्यवस्था के रुख में अंतर से चिंता बढ़ी : सेबी प्रमुख
शेयर बाजार की तेज चाल, फिर 50 हजार की ओर बढ़ा सेंसेक्स
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बल पर घरेलू शेयर बाजार सोमवार को लिवाली के बल पर तूफानी तेजी के साथ खुले। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 50 हजार अंक की ओर बढ़ते हुए 49919.34 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ़्टी भी जबरदस्त तेजी के साथ 14766.35 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स 646 अंकों की तेजी के साथ 49747.71अंक पर खुला और देखते ही देखते यह 49919.34 अंक पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद यह 49485 अंक के निचले स्तर तक लुढ़का। अभी सेंसेक्स 695.16 अंकों की बढ़त के साथ 49795.15 अंक पर कारोबार कर रहा है।
एनएसई का निफ्टी भी 173 अंकों की तेजी लेकर 14702.50 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही यह 14766.35 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया लेकिन बिकवाली से यह 14638.85 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। अभी यह 215.15 अंकों की तेजी लेकर 14744.30 अंक पर कारोबार कर रहा है। (वार्ता)
