सम्बंधित जानकारी
- Share Bazaar में बिकवाली रही हावी, Sensex 412 अंक फिसला, Nifty भी 140 अंक टूटा
- युद्ध की दहशत में पाकिस्तान का शेयर बाजार तबाह, 7000 अंकों की गिरावट
- BSE ने अपने व्यापारिक सदस्यों से कहा, Cyber खतरे से बचने के लिए उठाएं एहतियाती कदम
- एथर एनर्जी के शेयर की बाजार में लिस्टिंग, कैसी रही शुरुआत?
- अगर भारत पाकिस्तान में छिड़ती है जंग तो क्या करें निवेशक?
India Pakistan War : क्या है शुक्रवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार का हाल?
Pakistan Share market : भारत और पाकिस्तान के बीच मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच पाकिस्तान में युद्ध की दहशत दिखाई दे रही है। हालांकि आईएमएफ से कर्ज मिलने की उम्मीद में पाकिस्तान शेयर बाजार को थोड़ी मजबूती मिली। कराची स्टॉक एक्सचेंज आज 799.65 अंक चढ़कर 104,326.46 पर पहुंचा। बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह 173 अंकों की बढ़त के साथ 103700 पर पहुंच गया।
पाकिस्तानी निवेशकों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान में पूर्ण युद्ध नहीं होगा। इधर बाजार भी ओवर सोल्ड की स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में कई निवेशकों ने अब सस्ते स्टॉक्स में खरीदारी शुरू कर दी है।
कराची में भारतीय सेना के हमले के बाद गुरुवार को पाकिस्तानी स्टाक एक्सचेंज में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और एक घंटे के लिए कारोबार रोक दिया गया। कारोबार रोके जाने से केएसई100 सूचकांक पहले 6,948.73 अंक यानी 6.32 प्रतिशत गिरकर 1,03,060.30 अंक पर आ गया। ALSO READ: युद्ध की दहशत में पाकिस्तान का शेयर बाजार तबाह, 7000 अंकों की गिरावट
इस बीच, सरकार ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर रखने के लिए कदम उठाए हैं। उसने गुरुवार से कीमती धातुओं, आभूषणों और रत्नों के आयात और निर्यात पर 60 दिन का प्रतिबंध लगा दिया है।
यह अस्थायी प्रतिबंध वाणिज्य मंत्रालय के आदेश द्वारा लगाया गया था, जिसमें 2013 के एसआरओ 760 को निलंबित कर दिया गया था, जो कीमती धातुओं के व्यापार को नियंत्रित करता है। यह प्रतिबंध धातुओं के प्रवाह को सीमित करने की संभावित रणनीति के रूप में भारत के साथ हाल ही में हुए गतिरोध से जुड़ा है।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने भी अनौपचारिक रूप से अंतर-बैंक और खुले बाजारों में सभी मुद्रा कारोबारियों को डॉलर पर बारीकी से नजर रखने की सलाह दी है, क्योंकि बढ़ते संघर्ष से डॉलर की मांग में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
