सम्बंधित जानकारी
- Stock Market : सेंसेक्स 295 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 24461 पर, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में रही तेजी
- Share bazaar : विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले, Sensex 387 और Nifty 114 अंक चढ़ा
- अगर भारत पाकिस्तान में छिड़ती है जंग तो क्या करें निवेशक?
- Share Market : सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत
- Share bazaar : भारत पाक तनाव के बावजूद Sensex और Nifty में आई शुरुआती कारोबार में तेजी, GST संग्रह भी बढ़ा
एथर एनर्जी के शेयर की बाजार में लिस्टिंग, कैसी रही शुरुआत?
ather energy share : इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी एथर एनर्जी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 321 रुपए से 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 326.05 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 3.70 प्रतिशत चढ़कर 332.90 रुपए पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 2.18 प्रतिशत चढ़कर 328 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ।
एथर एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन 1.43 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने 2,981 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए 304-321 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था। एथर एनर्जी लिमिटेड ने एंकर यानी बड़े निवेशकों से 1,340 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 12,110.53 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हर शेयर पर 30 रुपए का डिस्काउंट दिया था। बाजार में लिस्टिंग से वे खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।Big, big day for us at Ather. Grateful for every twist and turn that got us here.
— Tarun Mehta (@tarunsmehta) May 6, 2025
Over the last 11 years, each milestone felt like the most critical moment ever because it truly was at the time. But today, we pause and realise: the road ahead is even bigger. An IPO isnt just a… https://t.co/ywNolobqA7 pic.twitter.com/In2SrCxpkU
एथर एनर्जी आईपीओ की आय का उपयोग महाराष्ट्र के पश्चिमी राज्य में अपनी नई फैक्ट्री की फंडिंग के लिए, रिसर्च और डेवलपमेंट, लोन चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
edited by : Nrapendra Gupta
