1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Mumbai Stock Exchange Latest Prices for 2 June 2025

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपया 12 पैसे मजबूत हुआ

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई

Mumbai Stock Exchange
Share bazaar News: एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और वैश्विक व्यापार चिंताओं के बीच सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 762.24 अंक की गिरावट के साथ 80,688.77 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 212.25 अंक फिसलकर 24,538.45 अंक पर आ गया। दूसरी ओर रुपया (Rupee) डॉलर (Dollar) के मुकाबले 12 पैसे मजबूत हो गया है।ALSO READ: BAT ने ITC में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, 12,927 करोड़ में हुआ सौदा, क्या हुआ शेयरों पर असर?
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले के शेयर बढ़त में रहे।
 
एशियाई (Asian) और अमेरिकी (American) बाजारों में : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,449.74 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।ALSO READ: Share Market Today: भारत के चौथी सबसे बड़ी इकॉनॉमी बनने के बाद शेयर बाजार में जोश, Sensex व Nifty में बढ़त
 
रुपया 12 पैसे चढ़कर 85.43 प्रति डॉलर पर : अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 85.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आगामी मौद्रिक नीति में प्रमुख ब्याज दर में और कटौती की उम्मीदों से भी घरेलू मुद्रा को बल मिला।
 
भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही : विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि अस्थिर शेयर बाजार विदेशी पूंजी की निकासी तथा वैश्विक व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.55 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 85.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.55 पर बंद हुआ था।ALSO READ: Share Market Today: बैंक और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से Sensex 625 अंक टूटा, Nifty में भी 175 अंक की गिरावट
 
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.21 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 709.10 अंक की गिरावट के साथ 80,741.91 अंक पर जबकि निफ्टी 196.00 अंक फिसलकर 24,554.70 अंक पर आ गया। आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) अपनी अगली द्विमासिक नीति पर विचार-विमर्श 4 जून को शुरू करेगी और इसके परिणाम 6 जून को घोषित किए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अयोध्या में राम दरबार व परकोटे में बने मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को, श्रद्धालुओं से बनाई दूरी