Share Bazaar में शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी, Sensex उछला, Nifty भी बढ़त में
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजारों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 678.36 अंक यानी 0.81% चढ़कर 84,061.07 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 184.85 अंक या 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 25,850.45 के स्तर के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। आईटी शेयरों में दमदार खरीदारी के चलते पूरे शेयर बाजार में जोश दिखा। इंफोसिस के शेयरों में 5% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली, जो पिछले चार महीनों में इसकी सबसे बड़ी बढ़त है। निफ्टी IT इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजारों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 678.36 अंक यानी 0.81% चढ़कर 84,061.07 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 184.85 अंक या 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 25,850.45 के स्तर के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। आईटी शेयरों में दमदार खरीदारी के चलते पूरे शेयर बाजार में जोश दिखा।
इंफोसिस के शेयरों में 5% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली, जो पिछले चार महीनों में इसकी सबसे बड़ी बढ़त है। निफ्टी IT इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। लार्जकैप बैंकिंग शेयरों में भी शुक्रवार को मजबूत खरीदारी देखने को मिली। इसकी एक बड़ी वजह 17 जनवरी को आने वाले दिसंबर तिमाही के नतीजे हैं।
शेयर बाजार में सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का आईपीओ फोकस में बना हुआ है। इस आईपीओ को निवेशकों का भरपूर समर्थन मिला। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का Kospi मजबूती के साथ ट्रेड करता दिखा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.24% फिसलकर 63.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल की कीमतों में गिरावट से भारत का इंपोर्ट बिल घटता है, जो शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव माना जाता है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते गुरुवार को शेयर बाजार में अवकाश रहा, जिस वजह से बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं हुआ। इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour