गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Maharashtra Election Result : BJP wins nagpur municipal election
Last Updated :नागपुर , शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 (13:09 IST)

नागपुर में भाजपा बड़ी जीत की ओर, फडणवीस के घर में क्या है कांग्रेस का हाल

devendra fadnavis
Maharashtra Election Result : महाराष्‍ट्र के नागपुर में अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा का मेयर बनना तय नजर आ रहा है। नागपुर महानगरपालिका में बहुमत के लिए 76 का आंकड़ा चाहिए और भाजपा ने अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों में इस आंकड़े को पा लिया है। ALSO READ: राहुल गांधी ने स्याही विवाद को वोट चोरी जोड़ा, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गृहनगर में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस का इस सीट पर हाल बेहाल है। 151 की सीटों में से भाजपा गठबंधन ने 101 और कांग्रेस को 37 सीटों पर बढ़त बना ली है। शिवसेना यूबीटी, शिवसेना, एनसीपी और एनसीपी एस का यहां हाल बेहाल है।
 
यहां 15 जनवरी को हुए चुनाव में 24.47 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस बार भी लोगों ने भगवा दल पर ही भरोसा जताया है।
 
2007 के बाद से ही नागपुर महानगर पालिका में भाजपा ही काबिज है। 2017 के चुनावों में बीजेपी ने 151 में से 108 सीटें जीतकर नगर निगम में दबदबा कायम किया था। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि क्या पार्टी यहां इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
कौन होगा भाजपा का नया अध्यक्ष? 20 जनवरी को अधिसूचना जारी