1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. EC stops january instalment of ladki bahin yojana
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (13:10 IST)

जनवरी में नहीं मिलेंगे माझी लाडकी बहीण योजना के पैसे

ladki bahin yojana
Maharashtra News in hindi : महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले राज्य चुनाव आयोग ने सरकार को बड़ा झटका दिया है। अब जनवरी महिलाओं को फडणवीस सरकार से मिलने वाले 1500 रुपए की किश्त नहीं मिलेगी।
 
चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की जनवरी माह की किस्त तय समय से पहले जारी करने पर रोक लगा दी है। हालांकि महिलाओं के खाते में दिसंबर की किस्त डाली जा सकती है। आयोग ने यह फैसला कांग्रेस की अपील पर लिया है।
 
फडणवीस सरकार 15 जनवरी से पहले करीब 2.5 करोड़ महिलाओं के खाते में लाडकी बहीण योजना की दिसंबर और जनवरी की किस्‍त एक साथ डालना चाहती थी।
 
गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में 15 जनवरी को नगर निगम चुनाव हैं और ऐसे में राज्‍य में आचार संहिता लागू है। 16 जनवरी को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। नतीजों के बाद सरकार महिलाओं के खाते में पैसे डाल सकेगी।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Tata का नया धमाका, Punch Facelift नए अवतार में लांच, जानिए फीचर्स और कीमत