मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Sanjay Rauts house, with a suspicious car carrying a sign that there would be an explosion at 12 midnight
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (21:05 IST)

संजय राउत के घर के पास हड़कंप, संदिग्ध कार पर लिखा था- रात 12 बजे धमाका होगा

Sanjay Raut
महाराष्ट्र में धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक मुंबई में रात उस समय हड़कंप मच गया जब शिवसेना (यूबीटी) के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के घर के बाहर खड़ी एक कार पर धमकी भरा संदेश लिखा हुआ मिला। 
धूल से ढंकी कार के शीशे पर लिखा था- ‘रात 12 बजे धमाका होगा'। ये मैसेज देखकर लोगों में दहशत फैल गई और कुछ ही मिनटों में पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। 
 
इस धमकी भरे मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी। बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम को तुरंत सूचना दी गई। इसके बाद भांडुप स्थित संजय राउत के आवास के आसपास मौजूद वाहनों और सड़कों की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच के दौरान किसी भी तरह का संदिग्ध सामान, विस्फोटक या डिवाइस नहीं मिला। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
लालच में नौकर पति-पत्नी बने हैवान, 5 साल कैद, न खाना, न रोशनी, कंकाल बनी जवान बेटी, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत