1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. worker couple kept old man and his mentally ill daughter captive for 5 years
Last Updated :महोबा , बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (22:10 IST)

लालच में नौकर पति-पत्नी बने हैवान, 5 साल कैद, न खाना, न रोशनी, कंकाल बनी जवान बेटी, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

नौकर-नौकरानी बने हैवान, बुजुर्ग मालिक और जवान बेटी को कैद कर ली जान

Servants turned monsters
पैसों की लालच में इंसान कैसे हैवान बन जाता है। यह महोबा की घटना से सामने आया है। यह रूह कंपा देने वाली घटना हुई रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ओमप्रकाश सिंह राठौर और उनके परिवार के साथ। धन के लालच में हैवान बने नौकर दंपति ने उन्हें 5 साल तक कैद में रखा। उनके और परिवार को नर्क जैसी यातनाएं दीं। रेलवे में सीनियर क्लर्क से रिटायर ओमप्रकाश राठौर ने रिटायरमेंट के बाद अपनी पत्नी और अपनी 27 साल की दिव्यांग बेटी और खुद की देखभाल के लिए रामप्रकाश कुशवाहा और उसकी पत्नी रमा देवी को नौकर के रूप में रखा। कुछ समय बाद ओमप्रकाश सिंह की पत्नी का निधन हो गया और घर में केवल बाप-बेटी और नौकर दंपति थे। 
 
खाना और रोशनी के लिए तरसे बाप-बेटी 
नौकर दम्पति के मन में उनका जायजाद और पेंशन हड़पने का एक खतरनाक तरीका अपनाया। ओमप्रकाश की पत्नी के निधन के बाद नौकर दंपति ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया और बाप-बेटी को नीचे के कमरों में कैद कर दिया। खुद ऊपर के कमरों में ऐशो-आराम से रहने वाले इस दंपति ने बुजुर्ग और उनकी बेटी को दाने-दाने के लिए तरसा दिया। उन्हें ऐसे कमरों में रखा जहां रोशनी आती थी और न सूरज की धूप। जब भी परिजन मिलने आते तो नौकर बहाना बनाकर लौटा देता था। कभी कहता कि मालिक घर पर नहीं हैं तो कभी कि वह किसी से मिलना नहीं चाहते। ओमप्रकाश और उनकी बेटी को कैदियों की तरह बंधक बनाकर रखा। 
 
लोगों ने देखा तो कांप उठी रूह 
मीडिया खबरों के मुताबिक ओमप्रकाश के निधन की खबर पाकर जब उनके रिश्तेदार और गांव वाले गए तब उन्होंने दूसरे कमरे में उनकी बेटी को देखकर उनकी रूह कांप उठी। ओमप्रकाश का शरीर पूरी तरह सूख चुका था और उनकी बेटी रश्मि एक अंधेरे कमरे में नग्न अवस्था में मिली।

सही से खाना-पीना नहीं मिल पाने और इलाज के अभाव में ओमप्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई। भूख के कारण 27 साल की युवती किसी 80 साल की बुढ़िया जैसी दिख रही थी। शरीर में मांस का नामोनिशान नहीं था, केवल हड्डियों का ढांचा शेष बचा था और सिर्फ सांसें चल रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कभी सूट-टाई पहनकर शान से रहने वाले रेलकर्मी की ऐसी दुर्गति देख लोग भी हैरान रह गए। बेटी को अस्पताल में भर्ती किया गया है और दोनों अपराधी फरार हैं।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान गद्दार, IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर को 9 करोड़ में खरीदा, संगीत सोम का विवादित बयान