1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut claims Narendra Modi government will fall
Last Updated : गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (14:13 IST)

बड़ा दावा, अमेरिका में होगा धमाका, भारत में आएगा भूकंप, 19 दिसंबर को गिर जाएगी मोदी सरकार

Sanjay Raut sensational claim
Sanjay Raut sensational claim About Central Government: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि 19 दिसंबर को अमेरिका में बड़ी राजनीतिक घटना घटना होगी, जिससे केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार गिर जाएगी। उन्होंने इसे राजनीतिक भूकंप बताया है। इसी तरह का दावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी किया था। भाजपा ने इस दावे को हास्यास्पद बताया है। 
 
क्या है राउत का दावा : संजय राउत ने कहा कि 19 दिसंबर को अमेरिका में कुछ ऐसे 'विस्फोटक खुलासे' होने वाले हैं, जिसका सीधा असर भारत की राजनीति पर पड़ेगा। उनके अनुसार, यह घटना इतनी बड़ी होगी कि इससे केंद्र की मोदी सरकार गिर सकती है। उन्होंने संकेत दिया है कि इस भूकंप का 'केंद्र बिंदु' (Epicenter) अमेरिका में है। राउत ने पृथ्वीराज चव्हाण के दावे का भी समर्थन किया है। चव्हाण ने भी इसी तरह की बात कही थी। चव्हाण का तर्क है कि इन खुलासों के बाद भारत में प्रधानमंत्री बदल सकते हैं और संभवतः कोई मराठी व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।
 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपने सभी सांसदों को दिल्ली में ही रहने के निर्देश दिए हैं और व्हिप जारी किया है। राउत के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह की अचानक तबीयत खराब होने या व्यस्तता के पीछे भी यही 'राजनीतिक तनाव' एक कारण हो सकता है। ALSO READ: पूर्व CM ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया विवादित बयान, माफी मांगने से किया इंकार
भ्रम फैला रहा है विपक्ष : दूसरी ओर, भाजपा नेताओं का कहना है कि संजय राउत 'ज्योतिषी' की तरह भविष्यवाणी कर रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। सांसद मनन कुमार मिश्रा और अन्य नेताओं ने इसे 'हास्यास्पद' बताते हुए कहा कि विपक्षी नेता अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं, इसलिए ऐसे भ्रम फैला रहे हैं। ALSO READ: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय
 
क्या होने वाला है अमेरिका में : दरअसल, अमेरिका में कुख्यात उद्योगपति जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से जुड़े कुछ गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक होने वाले हैं। 18-19 दिसंबर के आसपास अमेरिकी न्याय विभाग को बड़ी संख्या में दस्तावेज जारी करने का आदेश है, इसीलिए भारत में विपक्षी नेता इन तारीखों को लेकर 'भूकंप' आने का दावा कर रहे हैं। इन दस्तावेजों में दुनिया के कई बड़े नेताओं के साथ-साथ भारत के कुछ बड़े राजनेताओं के नाम होने का दावा किया जा रहा है।
 
कौन था एपस्टीन : एपस्टीन एक बेहद शक्तिशाली और अमीर अमेरिकी फाइनेंसर था। उस पर सालों तक नाबालिग लड़कियों की यौन तस्करी और शोषण का गिरोह चलाने का आरोप था। 2019 में जेल में मुकदमे के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि इस फाइल में ईमेल, यात्रा लॉग (लॉजिस्टिक्स), तस्वीरें, फोन रिकॉर्ड और गवाहों के बयान। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस फाइल में बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, प्रिंस एंड्रयू और बिल गेट्स जैसी हस्तियों के नाम अलग-अलग संदर्भों में आए हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala