कांग्रेस नेता हिदायतुल्लाह पटेल की हत्या, मस्जिद के बाहर मारा चाकू
Murder of Congress Leader : महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल पर मंगलवार को अकोला की एक मस्जिद के बाहर चाकू से हमले किया गया। बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे अकोट तालुका के मोहला गांव स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद जैसे ही पटेल बाहर निकले, पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने धारदार हथियार से उनके गले और सीने पर वार कर दिया। हमले में अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अकोट के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पटेल खून से सने कपड़ों में मस्जिद से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी की पहचान उबैद खान कालू खान उर्फ रजिक खान पटेल (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार शाम करीब 8 बजे अकोट तालुका के पनाज गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अकोला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हिदायत पटेल जी के हत्या की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा और बहुत दुख हुआ है। वे एक नेक, अमन पसंद और बेहतरीन इंसान थे। ईश्वर से प्रार्थना है की उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख से उबरने में मदद करे।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अकोला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री हिदायत पटेल जी के हत्या की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा और बहुत दुख हुआ है। वे एक नेक, अमन पसंद और बेहतरीन इंसान थे। ईश्वर से प्रार्थना है की उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख से उबरने में मदद करे। pic.twitter.com/Tf1oKJPOCn
— Mukul Wasnik (@MukulWasnik) January 7, 2026
edited by : Nrapendra Gupta

