1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. trump plan on venezuela oil

वेनेजुएला से अमेरिका को कितना तेल मिलेगा, क्या है ट्रंप का प्लान?

trump
Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला की अंतरिम अथॉरिटी अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी, बैन वाला तेल सौंपेंगी। यह तेल मार्केट प्राइस पर बेचा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि इस पैसे पर वेनेजुएला का नहीं बल्कि अमेरिका का हक होगा। अमेरिका के राष्‍ट्रपति के तौर पर खुद ट्रंप इसे कंट्रोल करेंगे।
 
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वेनेजुएला की अंतरिम अथॉरिटी अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी, बैन वाला तेल सौंपेंगी। यह तेल मार्केट प्राइस पर बेचा जाएगा और उस पैसे को मैं, अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, कंट्रोल करूंगा, ताकि यह पक्का हो सके कि इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के फायदे के लिए हो!
 
उन्होंने कहा कि मैंने एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट से इस प्लान को तुरंत लागू करने के लिए कहा है। इसे स्टोरेज जहाजों से ले जाया जाएगा और सीधे अमेरिका में अनलोडिंग डॉक पर लाया जाएगा।
बताया जा रहा है वेनेजु्एला पर ट्रंप के एक्शन के बाद अमेरिका में तेल के दाम गिर गए और वह लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। अमेरिका में रोज करीब 20 बिलियन बैरल तेल का इस्तेमाल होता है।
 
गौरतलब है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अमेरिका लाया गया है और उन पर मुकदमा चलाया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पुलिस ने पत्थरबाजों को सिखाया सबक