1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. 500 employee of freshwork inc become crorepati

फ्रेशवर्क्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग, 500 कर्मचारी एक झटके में बने करोड़पति

freshwork inc
बिजनेस सॉफ्टवेयर कंपनी फ्रेशवर्क्स ने अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डेक पर शानदार एंट्री की है। उसने एक ही झटके में अपने 500 कर्मचारियों को करोड़पति बनवा दिया। कंपनी ने IPO से 1.03 अरब डॉलर की रकम जुटाई है।
 
फ्रेशवर्क्स की लिस्टिंग बुधवार को नैस्डैक पर 36 डॉलर प्रति शेयर के मूल्य पर हुई। इसके बाद यह शेयर 25% की बढ़त के साथ 48 डॉलर पर पहुंच गया। इससे कंपनी का मार्केट कैप 13 अरब डॉलर हो गया और कर्मचारियों को मिले शेयर्स की कीमतें भी बढ़ गईं। कंपनी ने IPO में 2.85 करोड़ शेयर्स बेचे थे। एक शेयर की कीमत 36 डॉलर तय की गई थी।
 
कंपनी के 76% कर्मचारियों के पास शेयर्स हैं। जो 500 कर्मचारी करोड़पति बने हैं, उसमें से 70 कर्मचारियों की उम्र 30 साल से कम है।
 

इस लिस्टिंग से कंपनी के निवेशक एक्सेल और सिकोइया को तो फायदा मिला ही साथ ही कंपनी के करीब 500 कर्मचारी करोड़पति बन गए। उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारी और निवेशकों ने हमारे ऊपर भरोसा किया, जिसका फायदा उन्हें अब मिला है। अब पब्लिक इन्वेस्टर्स के प्रति मेरी नई जिम्मेदारी है।

फ्रेशवर्क्स, इंफोसिस, विप्रो, HDFC बैंक, डॉ. रेड्‌डीज लैब जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। यह सभी अमेरिका के नैस्डैक एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं। सबसे पहले इन्फोसिस 1999 में नैस्डैक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी।
अगला लेख
पंजाब में मिला टिफिन बम, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान