सम्बंधित जानकारी
- नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट पर दिग्विजय का बड़ा बयान, मंदिरों के चढ़ावे पर सवाल...
- CBI करेगी महंत नरेन्द्र गिरि मौत मामले की जांच, योगी सरकार ने की सिफारिश
- Mahant Narendra Giri : श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी को सवालों के घेरे में छोड़ गए महंत नरेन्द्र गिरि, संतों ने कहा- एक गहरी साजिश है Suicide note
- Mahant Narendra Giri : बार-बार बयान क्यों बदल रहे हैं बलवीर गिरि? नरेन्द्र गिरि ने 'सुसाइड नोट' में बताया है उत्तराधिकारी
- प्रयागराज राज कोर्ट परिसर में आनंद गिरि और आद्या तिवारी के साथ मारपीट
वायरल हुआ नरेंद्र गिरि की मौत के बाद का वीडियो, उठे सवाल...
प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के बाद का 1.45 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पुलिस के पहुंचने के ठीक बाद का है। इसमें दिखाई दे रहा है कि जिस कमरे में नरेंद्र गिरि शव लटका मिला था, वहां का पंखा तेजी से चल रहा था।
वीडियो शुरू होते ही महंत नरेंद्र गिरि का शव फर्श पर पड़ा नजर आता है और बगल में ही बलबीर गिरि खड़े नजर आते हैं। इसमें एक फोटोग्राफर और एक दरोगा नजर आते हैं। इसके बाद कमरे में पड़े बिस्तर और वहां सजाई गईं तस्वीरें व सर्टिफिकेट नजर आते हैं।
वीडियो में आईजी केपी सिंह कमरे के दरवाजे पर खड़े महंत के शिष्यों से यह पूछते दिखाई दे रहे हैं कि पंखा चल रहा था या इसे किसी ने चलाया था। इस पर सुमित नाम का शिष्य पहले कहता है कि पंखा उसने चलाया। इसके बाद वह दूसरी बातें बताने लगता है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि फर्श पर महंत का शव रखा हुआ है और पंखे से पीले रंग की नायलॉन की रस्सी लटक रही है। महंत के गले में भी रस्सी का टुकड़ा फंसा हुआ दिख रहा है। वहीं एक टुकड़ा टेबल पर रखा हुआ था। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि पुलिस को बुलाए बिना शव क्यों उतारा गया? महंत ने जिस पंखे से फंदा लगाया, वह कैसे चल रहा था? किसी ने बाद में भी चलाया तो क्यों चलाया? जिस रस्सी से फांसी लगाई उसके 3 टुकड़े कैसे हुए?
