सम्बंधित जानकारी
- मुलाकात के दौरान मोदी-बाइडेन की 'बॉडी लेंग्वेज' पर रहेगी दुनिया की नजर, जानिए क्या हैं मोदी के अमेरिका दौरे के मायने...
- देवास की दादी 90 साल की उम्र में दौड़ा रही है कार, वीडियो देख दंग रह गए शिवराज
- महंत नरेन्द्र गिरि की मौत की CBI जांच की सिफारिश, शंकराचार्य ने भी किया समर्थन
- वायरल हुआ नरेंद्र गिरि की मौत के बाद का वीडियो, उठे सवाल...
- लिंग निर्धारण तक ही सीमित नहीं है 'वाई क्रोमोसोम' की भूमिका
Tiffin bomb | पंजाब में मिला टिफिन बम, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
पंजाब पुलिस ने 3 आतंकियों को तरनतारन जिले में हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। ये तीनों ही आतंकी बड़ी वारदात कर पंजाब को दहलाने की फिराक में थे। विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रौली, कमलप्रीत सिंह मान निवासी वार्ड 6 मोगा, कंवर पाल सिंह निवासी गोविंद बस्ती के तौर पर हुई है।
एसएसपी (तरनतारन) उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि रात को थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम ने संदेह होने पर जिले के गांव भगवानपुरा के पास नाके दौरान एक कार को रोका। इसमें 3 लोग सवार थे।
पुलिस को तलाशी के बाद हथियार व विस्फोटक बरामद हुए। तलाशी के दौरान एक पिस्टल 9 एमएम, 11 कारतूस, एक विदेशी हथगोला और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। तीनों आतंकियों को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ में आतंकियों ने बड़ी वारदात करने की साजिश का खुलासा किया है।(फ़ाइल चित्र)
