1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Shiv Kapoor Panasonic Open Golf Tournament

शिव कपूर और पेटरसन को 'पैनासोनिक ओपन' में संयुक्त बढ़त

Shiv Kapoor
नई दिल्ली। अपने घरेलू दिल्ली गोल्फ क्लब में पहले खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे शिव कपूर ने तीसरे दौर के बाद पैनासोनिक ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त बना ली है।
 
तीसरे दौर में कपूर ने तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया और वे अमेरिका के पाल पेटरसन (70) के साथ 13 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। डीजीसी के ही शमीम खान 69 के स्कोर से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। वह पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में भी शीर्ष पर हैं।
 
अनुभवी एसएसपी चौरसिया (68) के अलावा ओमप्रकाश चौहान (66), मुकेश कुमार तथा सुधीर शर्मा (66) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। (भाषा)
अगला लेख
राजकोट टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 40 रन से हराया