dharma sangrah
Mon, 3 Aug 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian golfer Shiv Kapoor

शिव कपूर की शानदार शुरुआत, पहले दौर के बाद 6ठे स्थान पर

Indian golfer Shiv Kapoor
म्यूनिख। प्रायोजकों के न्योते पर खेल रहे भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने बीएमडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय गोल्फ ओपन में शानदार शुरुआत करके 5 अंडर 67 का स्कोर बनाया और वे पहले दौर के बाद संयुक्त 6ठे स्थान पर हैं।
 
कपूर ने कुल 7 बर्डी बनाई। इनमें से 5 बर्डी उन्होंने आखिरी 9 होल में बनाई। टूर्नामेंट में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय जीव मिल्खा सिंह को हालांकि संघर्ष करना पड़ा। उनका पहले दौर का स्कोर 4 ओवर 76 रहा। उन्होंने 2 डबल बोगी भी की। ऑस्ट्रेलिया के वेड आर्म्सबाई ने 64 का कार्ड खेला और पहले दौर में बढ़त बनाई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पहला वनडे मैच : भारत-वेस्टइंडीज मैच का ताजा हाल