गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Lionel Messi Golden Shoe Award
Written By
Last Updated : सोमवार, 21 मई 2018 (19:30 IST)

अर्जेंटीना के सुपर स्टार मैसी रिकॉर्ड 5वीं बार 'गोल्डन शू' अवॉर्ड हासिल कर दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

Lionel Macy
मैड्रिड। बार्सिलोना की रियाल सोसिदाद के खिलाफ सत्र के आखिरी ला लीगा मैच में 1-0 की रोमांचक जीत के साथ स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मैसी ने भी 5वीं बार यूरोपियन गोल्डन शू खिताब अपने नाम कर लिया है।
 
 
अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने वर्ष 2017-18 सत्र में कुल 68 अंक जीते। वे अपने सर्वाधिक 34 गोल की बदौलत 5वीं बार गोल्डन शू अवॉर्ड के हकदार बन गए। मैसी को इससे पहले वर्ष 2010, 2012, 2013 और 2017 में भी गोल्डन शू अवॉर्ड मिला था और वे यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर हैं।
 
गोल्डन शू अवॉर्ड खिलाड़ियों को अंकों के आधार पर दिया जाता है जिसमें जर्मन, स्पेनिश, इंग्लिश, इटालियन और फ्रेंच लीग में किए गए गोल के लिए 2-2 अंक मिलते हैं जबकि ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, स्कॉटलैंड, यूनान, हॉलैंड, इसराइल, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रूस, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, तुर्की और यूक्रेन की लीगों में गोल करने पर 1.5 अंक मिलता है, वहीं किसी अन्य यूरोपियन लीग में गोल के लिए 1 अंक मिलता है।
 
सर्वाधिक गोल के लिए गोल्डन शू अवॉर्ड की होड़ में लीवरपूल के मोहम्मद सलाह अन्य खिलाड़ी थे जिन्हें 68 अंक मिले लेकिन वे मैसी से 2 गोल से पीछे 32 गोल पर रहकर जीत से चूक गए, वहीं टोटेनहैम के हैरी केन को 60 अंक मिले जिनके नाम 30 गोल रहे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर बने दिल्ली के ऋषभ पंत