सम्बंधित जानकारी
- 4 बार के चैम्पियन जोकोविच और नडाल पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में
- राफेल नडाल ने जोकोविच के खिलाफ एटीपी रैंकिंग में अंकों का फासला कम किया
- राफेल नडाल यूं ही नहीं बने 'लाल बजरी के बादशाह', कामयाबी के पीछे है लगन-मेहनत की लंबी दास्तान
- US OPEN 2019 पर राफेल नडाल ने चौथी बार किया कब्जा, फाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराया
- जोकोविच, फेडरर, सेरेना, नडाल और ओसाका US Open के प्री क्वार्टर फाइनल में
Rafael Nadal | पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट : राफेल नडाल टूर्नामेंट से हटे, जोकोविच-डेनिस में होगा फाइनल
पेरिस। शीर्ष वरीय टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को यहां फाइनल में कनाडा के युवा डेनिस शापोवालोव को हराकर रिकार्ड पांचवां पेरिस मास्टर्स खिताब अपने नाम किया।
इस ट्रॉफी को जीतने के साथ ही उन्होंने साल के अंत में जारी होने वाली विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहने की उम्मीद बढ़ा दी।
अपने 50वें मास्टर्स फाइनल में खेल रहे जोकोविच ने 20 साल के प्रतिद्वंद्वी शापोवालोव (28 रैंकिंग) को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी, जो राफेल नडाल के सेमीफाइनल से हटने के कारण फाइनल में पहुंचे।
जोकोविच हालांकि अगले हफ्ते जारी होने वाली रैंकिंग में नडाल से पीछे ही रहेंगे लेकिन वह फिर भी पीट सैम्प्रास के छठे साल शीर्ष पर रहने के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।
16 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन के नाम अब 34 मास्टर्स खिताब और एटीपी टूर में कुल 77 ट्राफियां हैं। वह मास्टर्स खिताब में नडाल (35 ट्राफियां) से केवल एक ट्रॉफी पीछे हैं।
यह जोकोविच की इस सत्र में पांचवीं ट्रॉफी थी। इससे पहले उन्होंने विम्बलडन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंड स्लैम के अलावा मैड्रिड ओपन और तोक्यो में खिताब जीते हैं।
