1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Calcutta Football League

Calcutta Football League : पीयरलैस ने पेनल्टी के जरिए ईस्ट बंगाल को हराया

Calcutta Football League
कोलकाता। कलकत्ता फुटबॉल लीग में सितारों से सजी ईस्ट बंगाल की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। पीयरलैस टीम ने उसे 1-0 हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल पेनल्टी के जरिए आया, जिसे पीयरलैस के अंशुमन क्रोमाह ने किया।
 
ईस्ट बंगाल अपने घरू मैदान पर खेल रहा था जबकि पीयरलैस टीम के लिए यह मैच वर्चस्व को स्थापित करने जैसा था। पीयरलैस की टीम ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी और उसका खेल दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
 
ईस्ट बंगाल और पीयरलैस के मैच में दोनों टीमों की ओर से अच्छे मूव बनाए गए। मैच का पहला भाग गोलरहित बराबर रहा। खेल के 65वें मिनट पर पीयरलैस ने एक खतरनाक मूव बनाया। पेनल्टी बॉक्स में ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी कमलजीत ने पीयरलैस के स्ट्राइकर पंकज को गिरा दिया।
 
चूंकि पीयरलैस के खिलाड़ी को पेनल्टी बॉक्स में बाधा पहुंचाई थी, लिहाज रेफरी ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ पेनल्टी का इशारा कर दिया। इस पेनल्टी को पीयरलैस टीम अंशुमन क्रोमाह ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। 
 
निर्धारित 90 मिनट के खेल के बाद 5 मिनट के इंजुरी टाइम में भी ईस्ट बंगाल की टीम बराबरी का गोल दागने में नाकाम रही। इस तरह पीयरलैस ने कलकत्ता फुटबॉल लीग में ये मुकाबला 1-0 से जीता। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
रूट ने इंग्लैंड के एशेज सफर में स्टीव स्मिथ को बताया सबसे बड़ी बाधा