1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. Ujjain Simhastha 2016, Ujjain Kumbh, Ujjain, Niranjani Akhara

निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में निकली 'नागा' ब्रिगेड

Ujjain Simhastha 2016
- आलोक 'अनु'
 
उज्जैन। निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में सोमवार को 'नागा' ब्रिगेड को देखने के लिए शहरवासी बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। इसी के साथ अखाड़े से सम्बद्ध महामंडलेश्वरों को देखने के लिए भी सड़कों पर दोनों ओर हजारों लोग जमा थे। 
पेशवाई चारधाम मंदिर से शुरू हुई जो इंदौर गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नई सड़क, कंठाल, सतीगेट गोपाल मंदिर होते हुए बड़नगर रोड स्थित छावनी पहुंची। इस पेशवाई में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सपत्नीक उज्जैन पहुंचे थे। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ देर रूकने के बाद वापस भोपाल लौट गए। पेशवाई में हाथी, घोड़े, ऊंट सहित ढोल-ढमाके शामिल किए गए थे। इस पेशवाई में रथ पर सभी महामंडलेश्वर शामिल हुए।