Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. Ujjain Kumbha, Simhastha Minister, Bhupinder Singh,

उज्जैन सिंहस्थ में भगदड़ नहीं, स्थिति सामान्य

Ujjain Kumbha
उज्जैन। सिंहस्थ नगरी उज्जैन में गुरुवार को आंधी के साथ हुई बारिश के बाद अब स्थिति सामान्य है। खबरें छह लोगों के मरने की आ रही हैं, मगर सिंहस्थ के प्रभारी और राज्य के मंत्री भूपेन्द्रसिंह ने एक ही महिला के मरने की पुष्टि की है।
मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आंधी में सिर्फ एक ही पंडाल उखड़ा है, जो कि स्वयं साधुओं द्वारा बनाया गया था। सरकार द्वारा बनाया गया एक भी पंडाल नहीं उखड़ा है। 
 
हादसे छह लोगों के मरने का समाचार है, लेकिन प्रशासन ने भी एक ही महिला के मरने की पुष्टि की है। प्रभारी मंत्री ने सिंह ने कहा कि शहर कहीं भी भगदड़ की स्थिति नहीं है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।  
ये भी पढ़ें
उज्जैन सिंहस्थ में तेज आंधी और बारिश से पंडाल उखड़े, 7 मरे और 40 घायल