1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. Asaram Bapu, Simhastha 2016 camp

निर्मोही अखाड़े ने उखाड़ा आसाराम बापू का शिविर

Asaram Bapu
उज्जैन। नाबालिग से बलात्कार के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू के सिंहस्थ उज्जैन में लगे शिविर को निर्मोही अखाड़े ने उखाड़ फेंका। 
निर्मोही अखाड़े के साधुओं ने आसाराम के शिविर को तहस-नहस कर दिया। गौरतलब है कि उज्जैन सिंहस्थ में आसाराम बापू के शिविर को लेकर विवाद चल रहा था। आसाराम बापू के समर्थकों ने शिविर लगा दिया था। अखाड़े के संतों ने आश्रम में घुसकर आसाराम के फोटो ओर होर्डिंग फाड़ डाले।