सम्बंधित जानकारी
- श्रावण में आशीष देते हैं शिव के यह 11 रुद्र रूप, हर कष्ट को करते हैं दूर
- शिवलिंग बनाकर पूजा करने से मिलता है विशेष फल, 8 तरह से बनी शिव प्रतिमा, पूरी करती है 8 प्रार्थना
- श्रावण विशेष : 10 मनोकामना, 10 द्रव्य, 10 सरल अभिषेक
- श्रावण मास की नवमी तिथि क्यों है खास, ऐश्वर्य चाहते हैं तो 5 अगस्त को ऐसे करें पूजन
- इन 11 शुभ सामग्री से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ शिव, श्रावण मास में चढ़ाना न भूलें, पाएं वरदान
शिव पूजन से दूर करें समस्त ग्रह बाधाएं, अपनाएं चमत्कारिक उपाय...
शिवजी की पूजा से ग्रह बाधा भी दूर होती है। विशेष वस्तुओं से पूजन करने पर विभिन्न फल प्राप्त होते हैं।
यदि सूर्य से संबंधित बाधा है, तो विधिवत या पंचोपचार के बाद लाल (बैंगनी) आक के पुष्प एवं पत्तों से शिव की पूजा करने से लाभ होता है।
* यदि जातक को चंद्रबाधा है, तो प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही सोमवार का व्रत भी करें।
* मंगल से संबंधित बाधाओं के निवारण के लिए गिलोय की जड़ी-बूटी के रस से शिव का अभिषेक करना लाभप्रद रहता है।
* जिन जातकों को बुध संबंधित परेशानी हो वे उसे दूर करने के लिए विधारा की जड़ी के रस से शिव का अभिषेक करें तो आशातीत लाभ होता है।
* बृहस्पति से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को हल्दी मिश्रित दूध शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
* यदि जातक अपने शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाना चाहते हैं, तो पंचामृत एवं घृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।
* शनि बाधा से पीड़ित जातकों को बाधा निवारण के लिए गन्ने के रस एवं छाछ से शिवलिंग का अभिषेक करें।
* इसी प्रकार से राहु-केतु से मुक्ति के लिए कुश और दूर्वा को जल में मिलाकर शिव का अभिषेक करने से लाभ होगा।
