1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. shravan ka pahla Mangalwar aur shiv pooja

बहुत शुभ है श्रावण मास का प्रथम मंगलवार, इन सामग्री से करें शिव अभिषेक

श्रावण मास का प्रथम मंगलवार
सावन में जिस तरह सोमवार का महत्व है उसी तरह मंगलवार को भी शुभ माना गया है। इस दिन अंगारक चतुर्थी भी है, मंगलवार को राशि अनुसार ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक, मिलेगा अत्यंत शुभ फल... 
 
मेष राशि- शहद, गन्ने का रस से अभिषेक करें।
 
वृष राशि- कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें।
 
मिथुन राशि- लाल फूल, बिल्वपत्र और फलों के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
 
कर्क राशि- कच्चे दूध और मक्खन से शिव का अभिषेक करें।
 
सिंह राशि- शहद और गुड़ से शिवजी का अभिषेक करें।
 
कन्या राशि- गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।
 
 
तुला राशि- धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
 
वृश्चिक राशि- लाल फूल और शहद से अभिषेक करें।
 
धनु राशि- देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का अभिषेक करें।
 
मकर राशि- तिल और सरसों के तेल से अभिषेक करें।
 
कुंभ राशि-- कच्चा दूध, दही और नीले पुष्प से पूजन अभिषेक करें।
 
मीन राशि-- गन्ने का रस, शहद, बादाम, बिल्वपत्र, पीले फल से पूजन अभिषेक करें। 

अगला लेख
श्रावण के हर मंगलवार करना चाहिए मंगला गौरी का व्रत, जानें कैसे करें पूजन?